वित्त मंत्री 51 गरीब कन्याओं की करवाएंगे शादी

By: Dec 12th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ — हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु आगामी 18 दिसंबर को अपने जन्मदिन पर तीन साल के वेतन से 51 गरीब कन्याओं की शादी करवाएंगे। इन कन्याओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से गांव खांडाखेड़ी, हिसार पहुंचेंगे। वित्त मंत्री के इस कार्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को एक नई दिशा मिलेगी।  इसी दिशा में वित्तमंत्री का यह कार्य मील का पत्थर माना जा रहा है।   वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु 18 दिसंबर को अपने वेतन से गांव खांडाखेड़ी के परममित्र विद्या निकेतन स्कूल में 51 कन्याओं का कन्यादान करके एक नई परंपरा की शुरुआत करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App