विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डालर घटा

By: Dec 16th, 2017 12:02 am

मुंबई— देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार सप्ताह की बढ़त के बाद आठ दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.04 अरब डालर घटकर 400.90 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले पहली दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.20 अरब डालर बढ़कर 401.94 अरब डालर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आठ दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 103 अरब डालर घटकर 376.43 अरब डालर रह गया। स्वर्ण भंडार 20.70 अरब डालर पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.10 करोड़ डालर घटकर 2.27 अरब डालर और विशेष आहरण अधिकार 53 लाख डालर की गिरावट के साथ 1.50 अरब डालर रह गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App