शिमला-चंडीगढ़ के चक्करों से छुटकारा

By: Dec 16th, 2017 12:05 am

सोलन – क्षेत्रीय अस्पताल में अब सप्ताह के बुधवार को तीनों ओटी में  आपरेशन किए जाएंगे। अस्पताल में अब लोगों को आई व आर्थो ओटी की सुिवधा मिल गई है। लंबे समय के बाद  अस्पताल में मरीजों की आखों के आप्रेशन आसानी से हो पाएंगे। अस्पताल में बुधवार को आखों का पहला आपरेशन होगा। वहीं हड्डियों के आप्रेशन के लिए भी लोगों को चंड़ीगढ़ व शिमला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला के सबसे बड़े अस्पताल में आई व आर्थो ओटी तैयार हो गई है, जिसके बाइ मरीजों को अस्पताल में बेहतर इलाज मिल पाएगा। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के लिए विभाग ने बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई है। कई वर्षो बाद अस्पताल में मरीजों के आखों के आप्रेशन हो पाएंगे। गौर रहे कि इससे पहले अस्पताल में आप्रेशन थियेटर न होने के कारण मरीजों को अपनी आंखों का आप्रेशन करवाने के लिए शिमला व चंड़ीगढ़ जाना पड़ रहा था, लेकिन अब अस्पताल में आने वाले बुधवार को आखों का पहला आपरेशन किया जाएगा। खास बात है कि अस्पताल में आई ओटी के साथ आर्थो ओटी भी विभाग ने शुरू कर दी है अब अस्पताल में मरीजों के हड्डियों के आपरेशन भी आसानी से हो पाएंगे। अस्पताल में पिछले कई महीनों से इन दोनों ओटी को बनाने का कार्य किया जा रहा था। विभाग द्वारा कुछ दिनों पहले ही कार्य को पूरा कर दिया गया है, जिसके बाद अस्पताल में लोगों को अपना इलाज करवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपना ईलाज करवाने के लिए आते है एसे में आप्रेशन थियेटर की सुविधा न होने के चलते आखों के मरीजों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को अधिक पैसा देकर निजी अस्पतालों में अपना ईलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन अब आर्थो व आई दोनों ओटी की सविधा लोगों को सोलन अस्पताल में मिल रही है। आलम यह था कि अस्पताल में दो आई स्पैशलिस्ट तैनात होने के बाद भी आखों के आप्रेशन नहीं हो पा रहे थे इसका मुख्य कारण था अस्पताल में ओटी न होना। वहीं हड्डियों के आपरेशन करवाने के लिए लोगों को चंड़ीगढ़ के चक्कर काटने पड़ रहे थे।  क्षेत्रीय अस्पताल में अब सप्ताह के बुधवार को तीनों ओटी में आपरेशन किए जाएंगे अस्पताल के जरनल ओटी, आई ओटी व आर्थो ओटी में आप्रेशन किए जाएंगे। गौर रहे कि आंखों का पहला आप्रेशन इस बुधवार को अस्पताल में किया जाना है तीनों ओटी की सुविधा मिलने से अब मरीजों को अस्पताल में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब स्थानीय अस्पताल में ही लोगों को सुविधा मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App