सब जुड़ें सफाई अभियान से

By: Dec 13th, 2017 12:05 am

कामिनी, धर्मशाला, कांगड़ा

2019 तक महात्मा गांधी के सपनों का स्वच्छ भारत बनाने के लक्ष्य से दो अक्तूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया था। महात्मा गांधी जी ने भारत को एक स्वच्छ भारत बनाने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए उन्होंने ताउम्र कठिन प्रयास किए। निर्मल भारत की आवश्यकता हमारे देश में कई मायनों में महत्त्वपूर्ण है। इसलिए बेहद जरूरी हो जाता है कि भारत के हर घर में शौचालय का निर्माण किया जाए, ताकि खुले में शौच की प्रवृत्ति को भी खत्म किया जा सके। नगर निगम के कचरे का पुनर्चक्रण, सुरक्षित निपटारा तथा वैज्ञानिक तरीके से मल प्रबंधन प्रणाली को क्रियान्वित करना होगा। खुद के स्वास्थ्य के प्रति भी भारत के लोगों की सोच और स्वभाव में परिवर्तन लाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना और स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम में नागरिक समाज को निंरतर सफाई के प्रति जागरूक करना वास्तव में गांधी जी के सपनों को सच करने के लिए मददगार साबित हो सकता है। इस अभियान को शुरू करने के बाद भी अब तक हमारा भारत पूर्ण रूप से स्वच्छ नहीं हुआ है। किसी पेड़ की शाखाओं की तरह इस मिशन का भी मकसद भारत के हर एक व्यक्ति को जोड़ना है, चाहे वह किसी भी वर्ग से ताल्लुक रखता हो। हमें मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App