सात तक बारिश…नो चांस

By: Dec 2nd, 2017 12:40 am

शुष्क बना रहेगा मौसम; प्रदेश भर में लुढ़का पारा, चोटियों में बढ़ी ठिठुरन

शिमला  – प्रदेश में सात दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा, मगर पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय रहने से इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट रिकार्ड की गई है, जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। खासतौर पर राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहा और धूप खिली रही, मगर दोपहर बाद शीतलहर से तापमान में गिरावट आंकी गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकार्ड की गई है। राज्य के कई स्थानों में न्यूनतम तापमान भी लुढ़का है। केलांग व मनाली का न्यूनतम पारा माइनस डिग्री में चल रहा है। कल्पा का पारा शून्य डिग्री में पहुंच गया है। सुंदरनगर, भुंतर, चंबा व सोलन का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री से नीचे आ गया है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App