साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Dec 27th, 2017 12:09 am

* विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और नितिन पटेल ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ही पदभार संभाल लिया।   भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम को महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) नियुक्त किया है। करीम इस पद पर रहते हुए क्रिकेट संबंधी गतिविधियों और उनके संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। करीम को शीर्ष से लेकर घरेलू स्तर के खेल की और इसकी पेचीदगियों की काफी जानकारी है। वह एक टेस्ट और 34 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

 *22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने 22 दिसंबर, 2012 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीनिवास रामानुजम को श्रद्धांजलि देते हुए रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। 1917 में, रामानुजन को लंदन गणितीय सोसायटी के सदस्य के रूप में चुना गया था। 1918 में वे रॉयल सोसाइटी के सदस्य भी बने। वह इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले सबसे कम आयु के व्यक्ति थे।

* भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ आयोजित किया नसीम-अल-बहर अभ्यास किया।  द्विपक्षीय अभ्यास के तहत भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े त्रिकंड और तेग को ओमान में तैनात किया गया है। वर्ष 1993 के बाद से हर दो साल पर आयोजित होने वाला नसीम अल बहर और सी- ब्रीज नामक नौसेना अभ्यास का यह 11वां संस्करण है।

* लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सहरावत ने राष्ट्रीय कैडेट समिति के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़गवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। 2008 में बिहार में कोसी नदी में बाढ़ के दौरान उन्हें सेना पदक से सम्मानित किया गया था।

* गंगा की सफाई अभियान नमामी गंगे के हिस्से के तौर पर केंद्र सरकार ने ‘गंगा ग्राम’ योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। अगस्त, 2017 में 5 गंगा राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल) के सक्रिय सहयोग से मंत्रालय ने सभी 4470 गंगा गांवों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया था।

* वेस्टर्न रेलवे ने पहली एसी लोकल को हरी झंडी दिखाई। रेलवे ने जारी बयान में कहा है कि चर्चगेट और विरार के बीच 12 सेवाओं में से आठ फास्ट लोकल ट्रेनें होंगी। ये सभी बड़े स्टेशनों मुंबई सेंट्रल, दादर, बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली और वसई स्टेशन से होकर चलेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App