हस्ताक्षर को हथियार बनाएंगी संस्थाएं

By: Dec 16th, 2017 12:05 am

चंबा – चंबा जिला की अहम मांगों व समस्याओं और मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए लिए कुछ समाजसेवी संस्थाएं आगे आई हैं। इन संस्थाओं ने मिलकर हमारी सरकार हमारा एजेंडा के तहत एक जनमत निर्माण अभियान तैयार किया है। जिसके माध्यम से जिले की प्रमुख मांगों व समस्याओं और मुद्दों को विधानसभा पटल तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान में जनमत जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान छेडा जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को सिहुंता से होगा। इस अभियान का शुभारंभ पर्यावरणविद कुलभूषण उपमन्यु करेंगें। इस हस्ताक्षर अभियान को उपमंडल व ब्लॉक स्तर तक छेडा जाएगा। जिससे सही मायने में इस अभियान को सफलता के पायदान तक पहुंचाया जाएगा। स्वयं सेवा संस्था सेवा हिमालय के संयोजक मनुज शर्मा ने देते हुए बताया कि चंबा जिले की प्रमुख मांग, समस्या और मुद्दों के समाधान के लिए ही जनमत निर्माण अभियान तैयार किया जा रहा है। जनमत निर्माण अभियान सिर्फ चुनिंदा संस्थाओं का अभियान नही है बल्कि चंबा जिले की समस्त जनता का अभियान है। उन्होंने कहा कि चंबा जिले का कोई भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बन सकता हैं। इस अभियान से जुडने और सुझाव देने के लिए मोबाइल नंबर 98166-35158 नंबर पर संपर्क या फिर व्हाट्सऐप मैसेज किया जा सकता है। अब तक इस अभियान में स्वयंसेवी संस्था सेवा हिमालय, ईरा, ग्रीन वेली क्लीन वैली, चाईल्डलाइन, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा व बीइंग चंबयाल जुड़ चुकी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App