1636 में चली थी पहली टैक्सी

By: Dec 7th, 2017 12:05 am

आज जब भी हमें जरूरत पड़ती है, एक कॉल करते हैं या मोबाइल ऐप पर बुक करते हैं और कैब हाजिर। पर क्या आपको मालूम है कैब चलाने के लिए किस देश ने पहली बार लाइसेंस जारी किए थे। यह देश है इंग्लैंड। यहां के लंदन शहर में पहली बार छह दिसंबर, 1897 को ब्लैक कैब चलाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए थे। आज भी वहां की टैक्सी सर्विस दुनिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। एक और मजेदार बात। आज की पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक गाडि़यों के चलने से पहले ही 1636 के आसपास लंदन में कैब सर्विस शुरू हो गई थी। पर तब वहां घोड़ागाड़ी का प्रयोग कैब के रूप में होता था और उनकी संख्या सीमित थी। शहर में केवल 50 घोड़ागाड़ी चलाने की अनुमति दी जाती थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App