ऑटो एक्सपो में इस बार दिखेंगी 24 नई गाडि़यां

By: Jan 17th, 2018 12:04 am

मुंबई — इस साल के ऑटो एक्सपो में 24 नये वाहनों के नमूने पेश किए जाएंगे, जबकि 100 से अधिक वाहनों का अनावरण किए जाने की उम्मीद है। आटो एक्सपो नौ से 14 फरवरी को नई दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा, वहीं इसी दौरान वाहन कलपुर्जों की प्रदर्शनी आठ से 11 फरवरी को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी। ऑटो एक्सपो 2018 का संयुक्त उद्घाटन आठ फरवरी को होगा। मेले के आयोजक व वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के प्रमुख सुगातो सेन ने बताया कि मेले के दौरान 24 नए वाहन पेश होंगे जबकि 100 से अधिक वाहनों का अनावरण किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App