करियर ‌रिसोर्स

By: Jan 31st, 2018 12:05 am

बायोटेक्नोलॉजी में करियर की क्या संभावनाएं हैं?

— देशराज शर्मा,  नाहन

यह एक उभरता हुआ क्षेत्र है। आने वाले समय में इसकी उपयोगिता मानव जीवन से जुड़े कार्यकलापों में बढ़ती हुई देखी जा सकती है। इस क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। कृषि चिकित्सा, उद्योग, फार्मास्यूटिकल इत्यादि क्षेत्रों में शोध कार्यों की संभावनाएं हैं। स्नातक के बाद विदेशों में स्कॉलरशिप के अपेक्षाकृत अवसर भी तलाशे जा सकते हैं। बतौर वैज्ञानिक या विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यापन भी किया जा सकता है। इसके व्यापक विस्तार को देखते हुए रोजगार के काफी अवसर हैं। इस क्षेत्र में रोजगार के काफी अच्छे विकल्प हैं। इनमें विशेषज्ञ कोर्स करने के बाद अच्छे करियर की उम्मीद की जा सकती है। सैलरी पैकेज भी इस क्षेत्र में काफी आकर्षक होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App