गूगल का नया पेमेंट ऐप गूगल-पे लांच

By: Jan 10th, 2018 12:02 am

गूगल ने अपनी एक और डिजिटल पेमेंट सर्विस गूगल पे शुरू कर दी है। इससे पहले भी गूगल की दो पेमेंट सर्विसेज ‘एंड्रॉयड पे’ और ‘गूगल वॉलिट’ चल रही हैं। गूगल पे का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं को आसान पेमेंट सर्विस देना है। गूगल की प्रोडक्ट मैनेजमेंट टीम के वाइस प्रेजिडेंट पाली भट्ट का कहना है कि यह नई सर्विस यूजर्स की पेमेंट डिटेल को उनके गूगल अकाउंट में सेव कर लेगी, जिससे भविष्य में उन्हें पेमेंट करते समय सारी प्रक्रिया दोहरानी न पड़े। ये डिटेल्स गूगल क्रोम, यू-ट्यूब और गूगल प्ले पर सेव हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में ही आप गूगल पे को ऑनलाइन देखेंगे और सभी स्टोर्स और गूगल प्रोडक्ट्स पर भी इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत में गूगल के पेमेंट ऐप गूगल तेज(टीईजे) में भी गूगल पे का ऑप्शन ऐड किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App