चंबा में लोहड़ी की सेलिब्रेशन

By: Jan 14th, 2018 12:10 am

चंबा— अग्नि को तिल एवं गुड़ का भोग लगा कर लोगों ने लोहड़ी का पूजन किया। लोहड़ी की अहुती के साथ लोगों ने अपने पापों को भी अग्नि में भस्म कर विष्णु से प्रार्थना की। चंबा में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अगल-अगल ढंग से लोहड़ी त्योहार को सेलिबे्रट किया। कई स्थानों पर गांव के लोगों ने एक जगह होली की तरह आग जला कर लोहड़ी का पूजन किया, तो कई स्थानों पर परिवार के सदस्यों ने ही अग्नि में अहुती डाली। लोहड़ी व मकर संक्रांति को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने मिला।  इस बार सरकारी कर्मीं भी घरों में परिवार के साथ लोहड़ी की खिचड़ी का आनंद उठाएंगे। वीकेंड में दो छुट्टियां होने के चलते सरकारी मुलाजिम भी घरों में परिवार के साथ लोहड़ी का त्योहार मना रहे हैं। इसके साथ ही मकर संक्रति के उपलक्ष्य पर लोगों ने घरों में कई तरह के व्यंजन तैयार किए हैं। लोहड़ी की खिचड़ी पर सगे संबंधियों के साथ दोस्तों को भी इन्वाइट किया है। शनिवार को मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव भी मकर राशि में प्रवेश कर गया है। माना जाता है कि सूर्य देव के उत्तरायण में प्रवेश करने से सूर्य देव भी लंबी छलांग लगाते हैं जिससे अचानक ही दिन काफी लंबे हो जाते हैं। इसके बाद हर रोज दिनों के लंबे होने में बढ़ोतरी होती है तथा रातें छोटी हो जाती हैं। उधर शुक्रवार के लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर बाजारों में भी खूब रौनक छाई रही। बाजारों में गजक, रेवड़ी, चिड़वा, पोपकॉरन की दुकानों पर लोगों की खूब भीड़ जुटी रही। वहीं शाम के समय विभिन्न स्थानों पर लोहड़ी पूजन की रस्म को पूरा करने में इकट्ठे हुए लोगों में काफी उत्साह देखने का मिला। बच्चों ने भी घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App