चौथे दिन भी डटे रहे क्रशर मालिक

By: Jan 10th, 2018 12:05 am

ऊना – क्रशर मालिकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। क्रशर मालिकों द्वारा पुलिस की मनमानी के चलते हड़ताल का निर्णय लिया था, लेकिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। क्रशर संघ के प्रधान राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस की ओर से क्रशर मालिकों को बेबजह तंग किया गया। वहीं, क्रशर मालिकों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए। वहीं, इसके अलावा क्रशरों से ढुलाई कार्य कर रहे ट्रक, टिप्परों को भी रोका गया है। उन्हें भी बेवजह की परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक क्रशर संघ की मांगों को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। राजेंद्र सिंह ने कहा कि हड़ताल के चलते क्रशर मालिकों ने अपने प्लांट बंद कर दिए हैं। वहीं, क्रशरों पर कार्यरत मजदूरों को भी छुट्टी पर भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा अपनाई गई मनमानी के चलते ढुलाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वहीं, कई अहम प्रोजेक्ट भी अधर में लटक चुके हैं। जिसका नुकसान न केवल क्रशर मालिकों बल्कि आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से भी करोड़ों के प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए स्वीकृत किए गए हैं। यदि यही हाल रहा तो इस तरह के प्रोजेक्ट भी प्रभावित होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि इस मसले को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App