जसकर पर्वत शृंखला में हैं अनेक हिम नदियां

By: Jan 17th, 2018 12:05 am

प्रमुख हिमालय पर्वत शृंखला और जसकर पर्वत शृंखला के बीच किन्नर कैलाश चोटी (5600 मीटर) स्थित है। इस शृंखला की सभी चोटियां छः हजार मीटर से ऊंची हैं। हिमाचल की सबसे ऊंची पर्वत चोटी शिल्ला (7025 मीटर) तथा रिब्बो फरगयोल  इसी पर्वत शृंखला में है…

गतांक से आगे…

बृहद हिमालय

यह  पर्वत शृंखला हिमाचल प्रदेश की पूर्वी सीमा के साथ-साथ चलती है और इसकी ऊंचाई समुद्रतल से मुख्यतः 5000 मीटर से 6000 मीटर तक उठती है। सतलुज का तंग रास्ता इसे काटता है। यह स्पीति के जल- निस्सारण को ब्यास के जल निस्सारण से अलग करती है। इस क्षेत्र में वर्षा बहुत कम होती है। भूमि की उपजाऊ क्षमता शृंखला में स्थित अलग-अलग क्षेत्रों की अलग-अलग है। इस क्षेत्र का मौसम तथा मिट्टी सूखे फलों व फसलों के लिए उपयोगी है। बृहद हिमालय में हिमपात सामान्यतः अक्तूबर माह के मध्य में शुरू होता है तथा मार्च अप्रैल तक जारी रहता है। इस समय पूरा क्षेत्र बाहरी दुनिया के कटा रहता है तथा जीवन एकाकी एवं कंटीला महसूस होता है। इस क्षेत्र के प्रसिद्ध दर्रे हैं- साच दर्रा, चिन्नी दर्रा, छबिया दर्रा और कुगती दर्रा, रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, बारालाचा दर्रा, हाम्टा दर्रा, चंद्रखेरनी दर्रा। सुप्रसिद्ध जसकर शृंखला इसी क्षेत्र में पड़ती है। प्रमुख हिमालय पर्वत शृंखला और जसकर पर्वत शृंखला के बीच किन्नर कैलाश चोटी (5600 मीटर) स्थित है। इस शृंखला की सभी चोटियां छः हजार मीटर से ऊंची हैं। हिमाचल की सबसे ऊंची पर्वत चोटी शिल्ला (7025 मीटर) तथा रिब्बो फरगयोल  इसी पर्वत शृंखला में है। जांसकर पर्वत शृंखला और प्रमुख हिमालय पर्वत शृंखला में अनेक हिम नदियां हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App