ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jan 6th, 2018 12:05 am

मेरे करियर के विषय में बताएं?

-मोहित, सोलन

समय अभी संतोषजनक नहीं है। अपने उद्देश्य को पाने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। शैक्षिक, वकालत और जनसंचार से संबंधित क्षेत्र में प्रवेश आपके लिए ठीक रहेगा। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

मुझे नौकरी कब मिलेगी?

                                                          – सौरभ, शिमला

वर्ष 2019 में आपको नौकरी के कुछ अवसर मिलेंगे। परिस्थितियां 2020 में बदलेंगी । शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

सफलता के लिए मुझे कौन से विषय चुनने चाहिए?

                                                 – नेहा शर्मा,  कांगड़ा

समय अभी संतोषजनक है। अच्छे परिणामों के लिए प्रयास जारी रखें। नॉन मेडिकल ग्रुप में प्रवेश आपके लिए उचित रहेगा। यलो सफ्फायर और फिरोजा पहनना आपके लिए अनुकूल रहेगा।

मेरी बेटी का विवाह कब होगा?

                                            -किरण, सुंदरनगर

आपकी बेटी के विवाह की संभावनाएं वर्ष 2018 और 2020 में बन रही हैं। 2019 में भी विवाह के कुछ योग बन रहे हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा?

– रमेश, नाहन

आपके घर बनने के संकेत वर्ष 2018 और 2019 के मध्य बन रहे हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें

हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी,

नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App