तीन दिन में 1.5 मिलियन ने देखा ‘जिम’
कांगड़ा— ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘मिस हिमाचल-2017’ टॉप फाइव में रही कांगड़ा की ईशा गुप्ता के दो वीडियो एलबम हाल ही में यू-ट्यूब पर आए हैं। खास बात यह है कि ‘जिम’ सौंग को तीन दिनों में 1.5 मिलियन लोगों ने देखा। ‘जिम’ सांग को पंजाब के मशहूर गायक हर्ष चीमा ने गाया है। इसके अलावा ईशा का ‘हल्ला शेरी’ सौंग भी रिलीज हुआ है। इसे बिट्टू कल्याण ने गाया है। यह गाना जोश व तड़का चैनल पर खूब धूम मचा रहा है। यू-ट्यूब पर भी इसे लाखों लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ईशा गुप्ता ने बताया कि उनका अगला गाना ‘पब्लिसिटी’ 26 जनवरी को रिलीज हो रहा है, जिसे गायक गुरी ने गाया है। उल्लेखनीय है कि ईशा गुप्ता के आधा दर्जन से भी अधिक वीडियो एलबम पिछले दिनों रिलीज हो चुकी है, जिसमें हिमाचल हमारा, धोखा और टूट चली वीडियो सांग लोगों को खूब भाया है। बालीवुड तक पहुंचना ईशा की हसरत है, जिसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। ‘मिस हिमाचल-2017’ में टॉप फाइव में अपना स्थान बना चुकी ईशा गुप्ता को ‘मिस फेयरनेस क्वीन’ का टाइटल भी मिला था। ‘माय फेयर’ की ब्रांड एंबेसेडर ईशा गुप्ता मंजिल को हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App