नई सरकार से आस

By: Jan 24th, 2018 12:05 am

हैप्पी लंबड़दार, धौलपुर

हिमाचल में इस बार भाजपा की सरकार बनी है। आम जनता को इस सरकार से बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि इस बार जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जयराम ठाकुर इन उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती राजस्व से जुड़ी रहेगी, क्योंकि कांग्रेस ने विरासत में 46,000 करोड़ का कर्ज हस्तांतरित किया है। ऐसे में कैसे सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाती है या फिर वे वादे मात्र वादे बन कर रह जाएंगे, यह तो आने वाला समय ही बता सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App