पांच हजार मीटर दौड़ में ओम प्रकाश फर्स्ट

By: Jan 21st, 2018 12:10 am

पांवटा साहिब— पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में शुरू हुई दो दिवसीय 10वीं स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 65 से 60 आयु वर्ग में पांच हजार मीटर की दौड़ में ऊना जिला के ओम प्रकाश ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मंडी के परमानंद रहे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने किया। नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके विधायक ने कहा कि इस तरह विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं के आयोजन से युवाओं को भी प्ररेणा मिलती है। खेलों में भाग लेने से इंसान स्वस्थ जीवन जीता है। उसका शरीर स्वस्थ रहता है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से 35 से 100 आयु वर्ग के करीब 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। नगर परिषद मैदान में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में सुबह सबसे पहले विभिन्न आयु वर्ग में पांच हजार मीटर की रेस का आयोजन किया गया। इसमें 35 से 39 आयु वर्ग में ऊना का राजेश प्रथम व मंडी का प्रकाश चंद द्वितीय स्थान पर रहे। 40 से 44 आयु वर्ग में ऊना राकेश प्रथम व मंडी का चादरू राम द्वितीय स्थान पर रहे। 45 से 49 आयु वर्ग में सिरमौर के निर्मल कुमार प्रथम, मोहन लाल द्वितीय व ऊना के रणजोत तीसरे स्थान पर रहे। 50 से 54 आयु वर्ग में सिरमौर के निक्का राम प्रथम रहे। 55 से 59 आयु वर्ग में विनोद कुमार प्रथम रहे, जबकि 65 से 69 आयु वर्ग में ऊना के ओम प्रकाश व मंडी के परमानंद क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक से 100 साल तक के पुरुष व महिला एथलीट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 35 से 100 वर्ष की आयु वर्ग के 14 गु्रप बनाए गए हैं। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर व 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, तीन हजार मीटर, पांच हजार मीटर व 10 हजार मीटर की दौड़ हो रही है। इसके अलावा जंप व थ्रो की प्रतिस्पर्धाएं भी होंगी। इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, नवीन शर्मा, राहुल चौधरी, जिला सिरमौर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष यशपाल कपूर, जिलाध्यक्ष सिरमौर एमएस राठौर, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, व्यापार मंडल के प्रधान अनिंद्र सिंह नौटी, सरदार ओंकार सिंह, मैराथन अंतरराष्ट्रीय धावक सुनील शर्मा, पेसापालो खेल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा, मनमोहन सिंह, साहित्यकार जयदेव विद्रोही, जीवन जोशी, अक्षय शर्मा, जगनंदन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह जग्गी, अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा, योग शिक्षक मदन शर्मा, डा. आरएस परमार, संजीव शर्मा, डीपीई मनीष टंडन व नरेश महेश्वरी आदि मौजूद रहे। रविवार को इस प्रतियोगिता का समापन होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App