पूर्व-दक्षिण में बनी सीढि़यां अत्यंत शुभ

By: Jan 14th, 2018 12:02 am

वास्तु के अनुसार मकान में सीढ़ी या सोपान पूर्व या दक्षिण दिशा में होना चाहिए। यह अत्यंत शुभ होता है। अगर सीढि़यां मकान के पार्श्व में दक्षिणी व पश्चिमी भाग की दायीं ओर हो, तो उत्तम हैं। अगर आप मकान में घुमावदार सीढि़यां बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जान लेना आवश्यक है कि सीढि़यों का घुमाव सदैव पूर्व से दक्षिण, दक्षिण से पश्चिम, पश्चिम से उत्तर और उत्तर से पूर्व की ओर रखें। चढ़ते समय सीढि़यां हमेशा बाएं से दाएं ओर मुड़नी चाहिए। एक और बात, सीढि़यों की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए। एक सामान्य फार्मूला है। सीढि़यों की संख्या को 3 से विभाजित करें तथा शेष 2 रखें अर्थात 5, 11, 17, 23, 29 आदि की संख्या में हों। वास्तुशास्त्र में भवन में सीढि़यां वास्तु के अनुसार सही नहीं हो, तो उन्हें तोड़ने की जरूरत नहीं है। बस आपको वास्तुदोष दूर करने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक कमरा बनवाना चाहिए, यदि सीढि़यां उत्तर-पूर्व दिशा में बनी हों तो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App