बहादुर जवानों को ‘कर सलाम’

By: Jan 24th, 2018 12:05 am

भारतीय सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं देने के लिए एलजी की पहल

चंडीगढ़— देश की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भारतीय सैनिकों को समर्पित करसलाम पहल की शुरुआत कर देश का 69वां गणतंत्र वर्ष मनाने जा रही है। यह अभियान समूचे राष्ट्र को आगे आकर भारतीय सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं देने के लिए मनाया जा रहा है। पिछले साल भी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने यह अभियान शुरू किया था और सीआरपीएफ वेलफेयर फंड में एक करोड़ का योगदान दिया था। गत वर्ष स्टिकी नोट्स की सबसे लंबी पंक्ति  के लिए गिनीज रिकार्ड भी बना था। इस पहल के माध्यम से एलजी सैनिकों के देश के प्रति निःस्वार्थ योगदान और सेवा के जोश को सलाम करेगा। हम इस देश में बिना किसी डर के एक अच्छा जीवन जिएं, यह सुनिश्चित करने में महान भूमिका निभाने वाले हमारे सैनिकों को कंपनी सहयोग और समन्वय भी प्रेषित करेगी। सुरिंद्र सचदेवा  रीजनल बिजनेस हैड एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा, पिछले वर्ष कर सलाम अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिला था। इस महान पहल को जारी रखते हुए हम एक बार फिर लोगों को डिजिटल और ऑनलाइन मंचों के माध्यम से सशस्त्र बलों के प्रति अपनी भावनाएं और आभार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के एक हिस्से के तौर पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स शहीदों के परिवारों को उत्पादों की शृंखला से योगदान देगा। इस अभियान के लॉन्च होने पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया में कारपोरेट मार्केटिंग हैड अमित गुजराल ने कहा, पिछले साल करसलाम को शानदार रिस्पांस मिला। आइए बहादुरी, देशभक्ति और अच्छे जीवन का उत्सव मनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App