बिग एफएम ने मनाई कुडि़यां दी लोहड़ी

By: Jan 14th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ के महापौर देवेश मोदगिल ने की कार्यक्रम में शिरकत

चंडीगढ़ — 92.7 बिग एफएम ने अपने ट्राई सिटी के श्रोताओं के लिए इस सीजन के सबसे अहम त्यौहार लोहड़ी को अपने ही अंदाज में मनाया। लगातार छठे साल में प्रवेश कर रहे इस तरह के कार्यक्त्रम कुडि़यां दी लोहड़ी को मनाते हुए रेडियो स्टेशन ने कई रंगारंग कार्यक्त्रमों का आयोजन किया और कुडि़यां दी लोहड़ी पर मशहूर गीतकार जोड़ी ज्योति और सुल्ताना नूरा द्वारा गाये गए थीम.सोंग का भी रेडियो प्रीमियर किया। शनिवार को हुए कार्यक्रम में शहर के नव निर्वाचित महापौर देवेश मोदगिल भी शामिल हुए और उन्होंने 92.7 बिग एफ एम के द्वारा चलायी जा रही इस पहल का स्वागत कियाए उन्होंने सभी शहरवासियों से अनुरोध किया कि वे सामाजिक बुराइयों, भेदभाव को खत्म करें और दहेज के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम में साथ दें। पारंपरिक तौर पर जिन घरों में लडके होते हैं उनके यहां पर पहली लोहड़ी को शानदार तरीके से मनाया जाता है लेकिन 92.7 बिग एफएम ने इस त्यौहार में अलग से नया उत्साह भरते हुए उन परिवारों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया जिनके घर इस वर्ष लडकियों ने जन्म लिया और उनके साथ उसी उत्साह व उमंग के साथ लोहड़ी मनाई जैसे की लडकों के जन्म पर मनाई जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App