बिदंल के बर्थ-डे पर काटा केक

By: Jan 13th, 2018 12:10 am

नाहन — हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के जन्मदिवस पर शुक्रवार को जिला सिरमौर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से जश्न मनाया। इस दौरान डा. बिंदल के जन्मदिवस पर केक काटा गया तथा लोगों में मिठाइयां वितरित की गई। पार्टी कार्यकर्ताआें ने अपने प्रिय नेता की दीर्घायु की कामना की। नाहन स्थित आस्था स्पेशल स्कूल में इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बच्चों के साथ जश्न मनाया तथा केक काटकर बच्चों को मिठाइयां वितरित की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल, नाहन मंडल मीडिया प्रभारी विशाल तोमर, पार्षद रेखा तोमर, मोना तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी, निशांत निशु, वेद शर्मा, सुनील गौड़, दुर्गेश चौधरी आदि ने आस्था स्कूल के बच्चों के बीच जाकर केक काटकर खुशियां मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिला सिरमौर के लिए यह गौरव का विषय है कि नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओम प्रकाश सैणी, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, धीरज गर्ग, शुभम सैणी, अशोक विक्रम, संजय गोयल, असलम खान, संजय चौहान, अभिषेक चौधरी, प्रदीप विज आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

निर्मल हैल्थ सर्विस असपताल में कार्यक्रम

नाहन शहर के रानीताल समीप स्थित निर्मल हैल्थ सर्विस अस्पताल में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के जन्मदिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डा. सुरेश कुमार सबलोक ने स्वामी विवेकानंद व डा. राजीव बिंदल के जीवन पर प्रकाश डाला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App