बिलासपुर में व्यास उत्सव का आगाज

By: Jan 23rd, 2018 12:10 am

बिलासपुर — बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केटबाल मैदान में सोमवार को सात दिवसीय व्यास उत्सव का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि संजीव कुमार व व्यास उत्सव कमेटी के पदाधिकारियों ने व्यास गुफा में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद मुख्यातिथि ने बास्केटबाल मैदान में रिबन काटा तथा दीप प्रज्वलन करके उत्सव का आगाज किया। व्यास उत्सव कमेटी के प्रधान कमलेंद्र कश्यप ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी, शॉल व व्यास जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। साथ ही विशेष रूप से उपस्थित ओम प्रकाश गर्ग को भी नवाजा गया। उत्सव के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। दीन दयाल शहरी आजीविका मिशन नगर परिषद के तहत गठित उड़ान क्षेत्रीय स्तरीय संघ द्वारा उत्सव के शुभारंभ पर स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों व स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संघ की प्रधान सोनिका शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि सात दिवसीय उत्सव के दौरान कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान पर कूड़ादान रखे। प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि उत्सव में जहां विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को व्यास श्री, व्यास गौरव, व्यास प्रेरणा व व्यास सेवा आदि सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अलग-अलग आय६ु सीमाएं रखी गई हैं। उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को दिन के समय पतंगबाजी, फुटबाल, चम्मच दौड़ व हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि रात्रि कार्यक्रमों में एकल नृत्य प्रतियोगिता क व ख वर्ग,  समूह नृत्य प्रतियोगिता क व ख वर्ग में होगी। इस अवसर पर अविनाश कपूर,  विजयराज उपाध्याय,  राजकुमार चौधरी, लोकेश कौशल, सुरेंद्र नड्डा, अश्वनी आचार्य, विभोर शर्मा, पारस, तरुण टाडू, सुरेंद्र गुप्ता, शहरी आजीविका मिशन की प्रबंधक वंदना लखनपाल, सामुदायिक संगठनकर्ता रीना, शिवानी, ललित कुमार, शालिनी, जमुना, आशा, माया, राजकुमारी, रजनी, प्रोमिला, रेखा, कमला, प्रिया, कमला व शांति देवी  सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App