भरेड़ी स्कूल में मेधावियों को सम्मान

By: Jan 21st, 2018 12:05 am

भोरंज – आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भोरंज विधायक कमलेश कुमारी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। स्कूल प्राधानाचार्य संजय ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व स्कूल की वर्षभर की गतिविधियों व उपलब्धियों से सबको अवगत करवाया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ‘अरे द्वारपालो कन्हैया से कहदो दर पे सुदामा…’ गाने, नाटी और अन्य गानों व प्रस्तुतियों ने सबको नाचने के लिए विवश कर दिया। देशभक्ति कार्यक्रमों और गिद्दे ने विशेष आकर्षण से वाहवाही लूटी। इसके उपरांत मेधावी रायसल आर्य, प्रांजल, अक्षय कुमार, अंजलि, अभिषेक, शीला, बबिता, अंजलि, ग्रेसी गर्ग, अनीश खान, अभिषेक शर्मा, अमन चौधरी, अंकित कुमारी, प्रिया काजल, मनीष कुमार, प्रियंका, करुण, हिमानी, क्षितिज, प्रियंका, नमिता,  कपिल, कनिका, कल्पना, कौशिक, अभिषेक, सौरव, कनिका भारती, पूजा कुमारी, पूजा कुमारी, सुनयना शर्मा, रिया शर्मा, शैलजा केशव, अनुराधा, भानु शर्मा, साक्षी शर्मा, बबिता, कुमारी करिश्मा, आशीष कुमार, अतुल कुमार, साक्षी, आशीष कुमार, साक्षी, ऋषभ, प्रवेश, साहिल, राहुल, शुभम, विवेक, पंकज, बंदना, रोजी, कनिका, रुचि कुमारी, वर्षा, रिया कुमारी, आशा कुमारी, बनिता कुमारी, अपूर्वा, सतीश कुमार, मनीषा कुमारी, वनीता कुमारी, सौरभ, विवेक ठाकुर, अभिषेक, चंबेल संधू, सचिन शर्मा, अक्षय, पुनीत, शुभम, राहुल, सागर, रोहित चौहान, सौरव शर्मा द्य इत्यादि सम्मानित किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान अरुण कुमार अरोड़ा, उपप्रधान पपलाह सुरेंद्र जरयाल, अशोक जरयाल, अभिलाष चंद्र, कर्म चंद, रमेश कौशल, शशी, राजेंद्र, अरविंद, वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व वॉलीबाल कोच विद्यासागर शर्मा, जिला परिषद अंकुश सैणी, अंजू शर्मा, एसएमसी प्रधान लाला, भाजपा मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, महासचिव अशोक ठाकुर, नरेंद्र सहगल, विनोद कुमार, संजय प्रेमी,  विशंभर दास शर्मा, अरुण शर्मा, कुलदीप सिंह,  इत्यादि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App