भागीरथ ने सबसे दूर फेंका गोला

By: Jan 15th, 2018 12:05 am

 ऊना  — जिला स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्थानीय इंदिरा मैदान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त एसडीओ बिजली बोर्ड आरके मेहता ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में जिला भर से खिलाडि़यों ने भाग लिया। इस दौरान 35 प्लस आयु वर्ग में भागीरथ ने शॉट पुट, 200 मीटर दौड़ व जेवलिन थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 1500 मीटर दौड़ में राकेश ने पहला व राजेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 40 आयु वर्ग में इंदु शेखर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में पहला स्थान, जेवलिन थ्रो 200 मीटर व दौड़ में अमरीक सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 45 प्लस वर्ग में शॉट पुट में जरनैल सिंह ने प्रथम व जेवलिंग थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि संजीव लट्ठ ने इसी वर्ग में 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान व हरीश ने 400 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा अवतार ने 100 मीटर व जेवलिन थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। रणजोध ने शॉट पुट में दूसरा स्थान हासिल किया। 55 प्लस वर्ग में सतीश कुमार ने लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 60 प्लस वर्ग में बलवीर ने शॉट पुट, 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, डिस्कस थ्रो में सोमनाथ ने पहला स्थान अर्जित किया। वहीं, शेर सिंह ने डिस्कस थ्रो में पहला व चमन लाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 65 प्लस आयु वर्ग में ओम प्रकाश शर्मा ने 1500 मीटर, 400 मीटर में पहला स्थान व शॉट पुट में दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में शांति देवी ने 60 प्लस आयु वर्ग में तीन किलोमीटर वॉक में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 50 प्लस में ललिता ने तीन किलोमीटर में प्रथम, लोटस कुमारी ने दूसरा, 40 प्लस आयु वर्ग में रीता ने पहला स्थान, 35 प्लस में कामना ने तीन किलामीटर वॉक में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 45 प्लस आयु वर्ग में जशपाल कौर ने तीन किलोमीटर वॉक में पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्यातिथि आरके मेहता ने विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कारों से नवाजा। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 20 व 21 जनवरी को पांवटा साहिब में होने जा रही खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App