भूकंप से कांपा अलास्का सूनामी की चेतावनी वापस

By: Jan 24th, 2018 12:04 am

वाशिंगटन— अमरीका में मंगलवार तड़के अलास्का तट के पास शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 7.9 थी। फौरन सूनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई थी। हालांकि कुछ घंटे बाद नेशनल सूनामी सेंटर ने सूनामी की चेतावनी को वापस ले लिया। अब तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले अमरीकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने भूकंप की तीव्रता 8.2 बताई थी। सूनामी की वॉर्निंग अलास्का के कई हिस्सों और कनाडा के लिए जारी की गई थी। इसके साथ ही अमरीका के पूरे पश्चिमी तट के लिए सूनामी पर नजर रखने को कहा गया। बताया गया है कि अलास्का के चिनिएक शहर से दक्षिणपूर्व 256 किमी दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र दस किमी की गहराई में था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App