रामपुर बुशहर में भाजपा पूरे करेगी चुनावी वादे

By: Jan 10th, 2018 12:05 am

रामपुर बुशहर – रामपुर विधानसभा में चुनावों के दौरान किए गए वादों को भाजपा प्राथमिकता के तौर पर पूरा करेगी। वहीं, बूथ और ग्राम शक्ति केंद्र स्तर पर विकासात्मक कार्यों को वरियता दी जाएगी। मंगलवार को भाजपा मंडल रामपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष शशिभूषण श्याम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विस चुनाव बारे चर्चा की गई। भाजपा मंडल रामपुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम पार्टी के पक्ष में नहीं रहे, लेकिन जनता का भाजपा में बढ़ता विश्वास जरूर भविष्य में पार्टी को सफलता दिलाएगा। मंडल रामपुर ने कहा कि विकासात्मक कार्यों के लिए भाजपा वचनबद्ध है। चुनाव में किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बूथ स्तर और  ग्राम शक्ति केंद्र स्तर पर विकासात्मक कार्यों को वरियता दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम सिंह द्रैक, नीना शर्मा, श्याम लाल गुप्ता, अनिल चौहान, शेर सिंह खूंद, कुलवीर खूंद, लाल चंद, विजय गुप्ता, केवलराम बुशैहरी, जियालाल जिहान, उषा चौहान, उषा मेहता, श्याम मेहता, मनोज अग्रवाल, सुधांशु कपूर, यशपाल पालसरा, अनु पौंड, राजाराम देष्टा, सबेर कश्यप, बृज लाल, मोंटी लिहांटू, नरेश चौहान, मस्त राम, सुरेंद्र ठाकुर, टिकम साहनी, बहादुर भंडारी, सौरभ गौतम, बिशना भंडारी, रीता, शिवदासी और रीता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App