विधानसभा की प्रक्रिया और संचालन को 15 समितियां

By: Jan 23rd, 2018 12:02 am

 शिमला— हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिय एवं कार्य संचालन नियमावली 1973 के नियम, 209 व 211 के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2017-18 के लिए सदन की 15 समितियों के लिए सभापति व सदस्य नामांकित किए हैं।

लोक लेखा समिति की सभापति आशा कुमारी होंगी, जबकि सुजान सिंह पठानिया, हर्षवर्द्धन चौहान, राकेश पठानिया, इंद्र सिंह, विक्रम सिंह जरयाल, पवन कुमार काजल, बलवीर सिंह, राकेश कुमार, अर्जुन सिंह व होशियार सिंह सदस्य नामांकित किए हैं।

प्राक्कलन समिति के सभापति रमेश चंद धवाला होंगे, जबकि सदस्यों में मुकेश अग्निहोत्री, जगत सिंह नेगी, विनोद कुमार, राजेंद्र राणा, नरेंद्र ठाकुर, जिया लाल, आशीष बुटेल, सुरेंद्र शौरी, प्रकाश राणा व राजेश ठाकुर शामिल हैं।

लोक उपक्रम समिति में सभापति नरेंद्र बरागटा होंगे, जबकि सदस्यों में रामलाल ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हीरा लाल, लखविंद्र सिंह राणा, बलवीर सिंह वर्मा, अनिरुद्ध सिंह, राकेश सिंघा, अरुण कुमार, मुलख राज व विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।

कल्याण समिति के सुखराम सभापति होंगे, जबकि कर्नल धनीराम शांडिल, विनय कुमार, नंद लाल, किशोरी लाल, सुरेश कुमार कश्यप, मोहन लाल ब्राक्टा, रीता देवी, रविंद्र कुमार, इंद्र सिंह व कमलेश कुमारी सदस्य नामांकित हैं।

अधीनस्थ विधायन समिति में इंद्र सिंह सभापति, जबकि पवन कुमार काजल, नरेंद्र ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, सुंदर सिंह ठाकुर, जवाहर ठाकुर, सतपाल सिंह रायजादा, राजिंद्र गर्ग व प्रकाश राणा सदस्यों में शामिल हैं।

जन प्रशासन समिति में राकेश पठानिया सभापति होंगे, जबकि सदस्यों में मुकेश अग्निहोत्री, कर्नल धनीराम शांडिल, किशोरी लाल, इंद्रदत्त लखनपाल, पवन नैयर, रीता देवी, परमजीत सिंह व कमलेश कुमारी शामिल हैं।

मानव विकास समिति में बलवीर सिंह सभापति नामांकित हैं, जबकि सदस्यों में सुजान सिंह पठानिया, विनय कुमार, हीरा लाल, लखविंद्र सिंह राणा, राकेश सिंघा, जीतराम कटवाल, सुभाष ठाकुर व सुरेंद्र शौरी शामिल हैं।

सामान्य विकास समिति के सुरेश कुमार कश्यप सभापति होंगे, जबकि जगत सिंह नेगी, इंद्रदत्त लखनपाल, रविन्द्र कुमार, सुंदर सिंह ठाकुर, राकेश कुमार, जवाहर ठाकुर, राजेश ठाकुर व राजेंद्र गर्ग सदस्यों में शामिल हैं।

ग्रामीण नियोजन समिति के सभापति विक्रम सिंह जरयाल होंगे। सदस्यों में रामलाल ठाकुर, नंदलाल, बलवीर सिंह वर्मा, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार, मुलख राज, आशीष बुटेल व होशियार सिंह शामिल हैं।

विशेषाधिकार समिति के सभापति विधानसभा उपाध्यक्ष होंगे, जबकि हर्षवर्द्धन चौहान, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, परमजीत सिंह व सुभाष ठाकुर सदस्यों में शामिल हैं।

पुस्तकालय तथा सदस्य सुविधा समिति के सभापति विधानसभा अध्यक्ष स्वयं होंगे, जबकि विस उपाध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, रमेश चंद धवाला, नरेंद्र बरागटा, हर्षवर्द्धन चौहान, सुखराम, राकेश पठानिया व राजेंद्र राणा शामिल हैं।

कार्य सलाहकार समिति के सभापति विस अध्यक्ष व सदस्यों में विस उपाध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, मुकेश अग्निहोत्री, इंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विक्रम सिंह जरयाल शामिल हैं।

नियम समिति में भी विस अध्यक्ष सभापति हैं, जबकि उपाध्यक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, नरेंद्र बरागटा, राकेश पठानिया, मोहन लाल ब्राक्टा व अनिरुद्ध सिंह सदस्य नामांकित किए गए हैं।

आचार संहिता समिति में डा. राजीव बिंदल सभापति होंगे, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वीरभद्र सिंह, आशा कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल, बलवीर सिंह, विक्रम सिंह जरयाल, सुरेश कुमार कश्यप व जीतराम कटवाल सदस्यों में शामिल हैं।

ई-गवर्नेंस एवं सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सभापति होंगे, जबकि आशा कुमारी, मोहन लाल ब्राक्टा, पवन नैयर, इंद्र सिंह, सतपाल सिंह रायजादा व राजेंद्र गर्ग सदस्यों में शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App