शमशाद, बेनजीर वक्फ बोर्ड-हज कमेटी के सदस्य

By: Jan 23rd, 2018 12:01 am

पांवटा साहिब – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पांवटा मंडल ने वक्फ बोर्ड व हज कमेटी सदस्य के लिए दो नाम चुने हैं। पांवटा साहिब में हुई मोर्चा की बैठक में ये नाम फाइनल किए गए हैं। यह बैठक मोर्चा अध्यक्ष नसीम नाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अल्पसंख्यक मंडल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से पांवटा साहिब से हज कमेटी के सदस्य के लिए शमशाद अली कासमी को चुना गया और वक्फ बोर्ड के लिए बेनजीर रज्जो को चुना गया। इसके अलावा गुज्जर कल्याण बोर्ड में मुस्तफा अली और जाहिद हुसैन को चुना गया। शिकायत निवारण समिति जिला सिरमौर के लिए रज्जाक अली और अकबर अली को चुना गया। वहीं 20 सूत्री समिति के लिए हनीफ मोहम्मद और तहसीन अली को चुना गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल के अध्यक्ष नसीम नाज ने इन सभी नामों पर मुहर लगाई। अब इन नामों के चयन का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए पार्टी हाइकमान को भेज दिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App