सफलता के लिए योग्यता सबसे बड़ा हथियार

By: Jan 17th, 2018 12:05 am

खुद पर विश्वास ऐसी मनोभावना है, जो आपके हर एक काम में आपका पहला साथी होती है। जब भी आप कोई काम शुरू करते हैं, तो उसमें जी तोड़ मेहनत करने से पहले आपको अपने आप पर भरोसा होना चाहिए, तभी वह काम आपका सफल होगा…

यदि जिंदगी में आगे बढ़ना है, तो आपको अपना हर एक कदम सोच समझ कर आगे बढ़ाना होगा। अगर आप सोच समझ कर अपना कदम बढ़ाएंगे, तो आपको सफलता जल्दी ही मिलेगी। अकसर हम कुछ लोगों को देखते होंगे जो बहुत ही जल्दी सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं, लेकिन उनका व्यक्तिगत भोलापन और व्यवहार की सहजता उनको ऐसा करने से रोकती है।  ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये किसी का बुरा नहीं चाहते हैं। ऐसे लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं और ये दिमाग से ज्यादा दिल से सोचते है। ऐसे लोग अकसर असफल हो जाते हैं। जीवन में सफल होने के लिए आपको हर एक चीज सोच समझकर करनी चाहिए। कभी भी किसी चीज को भावुक होकर नहीं करना चाहिए।

स्वयं पर भरोसा : खुद पर विश्वास ऐसी मनोभावना है, जो आपके हर एक काम में आपका पहला साथी होती है। जब भी आप कोई काम शुरू करते हैं, तो उसमें जी तोड़ मेहनत करने से पहले आपको अपने आप पर भरोसा होना चाहिए, तभी वह काम आपका सफल होगा। यदि आपके अंदर ऐसा विश्वास है कि आप जो काम शुरू करने जा रहे हैं उसको उसके अंजाम तक पंहुचा सकते हैं, तो आपको उस काम में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। यदि आपको अपने आप पर भरोसा नहीं होगा, तो आप ठीक उसी प्रकार हो जाएंगे जो अपनी योग्ता पर कम और दूसरे की सलाह पर ज्यादा भरोसा करता है। आपको दूसरे की सलाह से ज्यादा अपने आप पर भरोसा होना चाहिए।

योग्यता : किसी भी चीज में सफल होने के लिए आपकी योग्यता आपने सबसे बड़ा हथियार है। यदि हम बात करें सफल या फिर असफल लोगों की, तो उन दोनों में केवल योग्यता का ही फर्क होता है। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन योग्यता के सवाल को हमेशा टाल देते हैं। यदि आप अपनी योग्यता के सवाल को टाल जाते हैं तो आपकी सफलता हमेशा अधूरा रास्ता तय करती है। यदि आपको सफल बनना है, तो अपनी योग्यता अपने समकक्षों से बढि़या बनाने की हमेशा कोशिश करें। आपकी योग्यता आपकी सफलता में बहुत बड़ा रोल निभाती है।

योजनाः जब तक आप किसी भी काम को योजना बनाकर नहीं करेंगे तब तक आपको उस काम में सफलता मिलने का चांस बहुत ही कम होगा। बहुत से  लोगों की यही परेशानी होती है कि उनके पास किसी भी काम के लिए योजना बनाने का हुनर नहीं होता है।

जब हम अपने आसपास के उन लोगों को देखते हैं, जो योजना बना कर अपने काम में सफल होते हैं, तो उनकी सफलता देख कर हम लोग यही कहते हैं ‘भले लोगो का जमाना ही नहीं है’, लेकिन ऐसी बात नहीं है। यदि आप अपने आपको सफल बनाने के लिए बढि़या योजना और बैकअप तैयार रखें, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी

बदलाव : सफल लोग हमेशा बदलाव को सहजता से लेते हैं। यदि आप बदलाव को सहजता से लें, तो सरल और सहज तो दोनों आपके विशिष्ट गुण बन जाते हैं। यदि आप जिंदगी के अनुसार बदलाव नहीं करेंगे, तो सफल होने के बाद भी असफल हो जाएंगे

चुनौती : आपके द्वारा किया गया हर एक काम और आपको मिला हर एक मौका एक चुनौती की तरह होता है। जिंदगी में जो लोग इस बात को समझ कर अपना काम कर रहे हैं, उनके सफल होने का मौका दूसरे के मुकाबले कई गुना बढ़ जाता है।

भय निवारण : अगर आप काम से डर गए, तो समझ लो कि आप मर गए। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो भय के कारण अपने काम को पूरा ही नहीं करते हैं। ऐसा लोगों के साथ आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है। किसी भी काम को करने से पहले ही यह न सोचें कि आप इस काम को नहीं कर पाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App