समसामयिकी

By: Jan 24th, 2018 12:07 am

अग्नि-5

न्यूक्लियर हथियारों से लैस अग्नि- 5 मिसाइल का टेस्ट को कामयाब रहा। यह इंटरकांटिनेंटल  लोंग रेंज बैलेस्टिक मिसाइल है, जो पांच हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। इसकी रेंज में चीन के ज्यादातर शहर हैं। इसका टेस्ट ओडिशा के बालासोर में अब्दुल कलाम आईलैंड से किया गया।  डिफेंस रिसर्च डिवेलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के अनुसार अग्नि- 5 देश की सबसे लंबी रेंज वाली न्यूक्लियर कैपेबल मिसाइल है। इसे सुबह 9.55 बजे अब्दुल कलाम आईलैंड से छोड़ा गया। इसका जो काम है, वो इसने पूरा कर दिखाया। यह मिसाइल तीन स्टेज में काम करती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। सही वक्त पर यह बंगाल की खाड़ी में गिरी। बता दें कि अग्नि 5 को पूरी तरह देश में ही तैयार किया गया है। इसके लिए कम्पोजिट रॉकेट मोटर इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें भी भारत में ही बनाया गया है। मिसाइल की लॉन्चिंग के साथ ही इसका रियल टाइम डाटा लिया गया।

चीन भी जद में

– इस मिसाइल की कामयाबी से भारत अब एशिया के ज्यादातर हिस्से को

अपनी जद में ले सकता है। चीन के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से के अलावा यूरोप भी इसके रेंज में है।

क्यों खास है अग्नि?

– 1000 किलो तक वॉरहैड ले जा सकती है।

– 17 मीटर लंबी अग्नि-5 का वजन 50 टन है। इस पर 1 टन का पे लोड (हथियार) भी रखा जा सकता है।

लांचिंग सिस्टम में कैनस्टर टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है।

इसकी वजह से मिसाइल को आसानी से कहीं भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।

– सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को आसानी से डिटेक्ट नहीं किया जा सकता।

– मिसाइल की तीन स्टेज हैं। ये सॉलिड फ्यूल से चलती है। कई न्यूक्लियर वारहैड एक साथ छोड़े जा सकेंगे। एक बार छोड़ने पर इसे रोका नहीं जा सकेगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App