सूखा खत्म…ऊना में झमाझम बारिश

By: Jan 24th, 2018 12:05 am

ऊना – जिला भर में हुई बारिश से लोगों के लिए राहत बनकर बरसी है। इस बारिश का लाभ न केवल किसानों बल्कि बागबानों को भी मिलेगा। वहीं, लोगों को सूखी ठंड से निजात मिलने के साथ ही कई बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। वहीं, बारिश के चलते अचानक ही मौसम ने भी करवट बदल ली है। बारिश से पहले जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। वहीं, बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक तरह से लोगों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी। बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए वरदान बनी है। बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है। मंगलवार के दिन तो लोगों को सूर्यदेव के भी दर्शन नहीं हो पाए। लोग सूर्यदेव के दर्शनों का इंतजार करते रहे। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश कारगर है। बारिश नहीं होने के चलते कई जगह पर तो गेहूं की फसल पर पीला रतुआ रोग के लक्ष्ण भी दिखाई देने लगे थे। अब किसानों को इसके लिए भी चिन्तित नहीं होने की आवश्यकता है। बारिश होने के चलते अब किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद जग गई है। यदि बारिश नहीं होती तो किसानों को नुकसान भी झेलना पड़ सकता था। इस बारिश के चलते किसानों की चिंताए भी दूर हो गई हैं। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो गेहूं की फसल के लिए यह बारिश कारगर साबित होगी। किसान अपने खेतों में पानी खड़ा न होने दें। यदि बारिश का पानी खेतों में एकत्रित होता है तो इसका नुकसान फसल को हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App