हमीरपुर में पांच लोगों को कुष्ठ रोग

By: Jan 30th, 2018 12:05 am

हमीरपुर — हमीरपुर में कुष्ठ रोग पांव पसारे हुए है। मौजूदा समय में जिला में पांच लोग कुष्ठ रोग से ग्रसित है। कुष्ठ रोगियों को साल दर साल बढ़ती संख्या हिमाचल को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने में अड़चन बनती जा रही है। मंगलवार को जिला भर में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग निवारण दिवस मनाया जाएगा, परंतु कुष्ठ रोगियों की बढ़ रही तादाद पर अंकुश लगाने में स्वास्थ्य विभाग सफल नहीं हो पा रहा है। हमीरपुर जिला की बात करें, तो जिला में अभी पांच लोग गंभीर कुष्ठ रोग (एमबी) से ग्रसित हैं। इसकी तुलना वर्ष 2016-17 में हमीरपुर के आठ लोग कुष्ठ रोग की चपेट में थे। इनमें से बीते वर्ष सात ठीक हो गए, जबिक एक अभी भी कुष्ठ रोग से पीडि़त है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की सालाना रिपोर्ट से हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सावित्री कटवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जून से लेकर दिसंबर, 2017 तक चार और नए कुष्ठ रोग के पीडि़त उजागर हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसरार वर्तमान में अब इनकी संख्या पांच हो गई है। इनमें से कुछ बाहरी राज्यों के भी हैं। बहरहाल अब स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ निवारण दिवस को मनाने के बाद 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जिला भर में पखवाड़ा भी मनाएगा। इसमें ब्लॉक स्तर पर लोगों को कुष्ठ रोग संबंधित जानकारी देते हुए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों की मुफ्त जांच करते हुए संदिग्धों को मुफ्त इलाज मुहिया करवाया जाएगा।

कुष्ठ रोग के लक्षण

कुष्ठ रोग अब असाध्य नहीं है। शरीर की त्वचा में बदरंग दाग, चकता या धब्बा नजर आना, उस पर सूनापन हो तो यह रोग हो सकता है। ऐसे लक्षण मिलते हुए तुरंत इसकी जांच करवाएं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App