26 जनवरी की धूम

By: Jan 21st, 2018 12:05 am

प्यारे बच्चो, आपको 26 जनवरी की बहुत- बहुत शुभकामनाएं। यह दिन बच्चों के लिए बहुत उत्साह भरा होता है। यह दिन हम  सभी के लिए बेहद शुभ अवसर है। 1950 से, हम गणतंत्र दिवस को हर वर्ष बहुत सारे हर्ष और खुशी के साथ मनाते हैं। उत्सव की शुरुआत के पहले, हमारे मुख्य अध्यापक या मुख्यातिथि देश के राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हैं। इसके बाद हम सभी खड़े होते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं जो कि भारत की एकता और शांति का प्रतीक है। महान कवि रबींद्रनाथ टैगोर जी के द्वारा  हमारा राष्ट्रगान लिखा गया है। जब हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाता है, तो कितना सुंदर लगता है। सबसे ऊपर का केसरिया रंग हमारे देश की मजबूती और हिम्मत को दिखाता है। मध्य का सफेद रंग शांति को प्रदर्शित करता है जबकि सबसे नीचे का हरा रंग वृद्धि और समृद्धि को इंगित करता है। ध्वज के मध्य में 24 तीलियों वाला एक नेवी ब्लू रंग का चक्र  महान राजा अशोक के धर्म चक्र को प्रदर्शित करता है। हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं।  इस दिन भारतीय संविधान अस्तित्व में आया था। नई दिल्ली में राजपथ पर भारत सरकार द्वारा एक बड़ा आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ों से लेकर हमारे होनहार बच्चे भाग लेते हैं।  इस उत्सव की चमक को बढ़ाने के साथ ही ‘अतिथि देवो भवः’ के कथन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री आदि को बुलाया जाता है। भारतीय सेना इस अवसर पर परेड के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हैं।  अलग-अलग राज्यों के द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा की एक बड़ी प्रदर्शनी भी दिखाई जाती है। इसलिए स्कूल के बच्चों को भी इस दिन देशभक्ति पर गाने गाकर हम अपने देश और देश की संस्कृति को जिंदा रखते हैं।

****

यह गणतंत्र दिवस समझाता

अनगिनत वीर शहीदों की यह,

करुण गाथाएं हमें सुनाता।

मिली हमें आजादी कैसे,

यह गणतंत्र दिवस समझाता।

आजाद, भगत,  अशफाक सहित, अनगिनत वीरों ने कष्ट सहे, हमें चाहिए बस आजादी, बच्चा-बच्चा यही कहे। सबकी मेहनत रंग लाई जब, देश हमारा हुआ स्वतंत्र। इसे संवारेंगे सब मिलकर, नहीं कभी होंगे परतंत्र। आओ नतमस्तक हो करके, भारत मां को करें नमन।

कर्म, नियम, श्रम के बल पर ही,

पूर्ण करेंगे सभी सपन।

-डा. देशबंधु ‘शाहजहांपुरी’  आनंदपुरम कालोनी, शाहजहांपुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App