इंदौरा स्कूल के होनहार सम्मानित

By: Feb 23rd, 2018 12:05 am

इंदौरा —राजकीय सुंदर सिंह मल्हा सिंह आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला इंदौरा में वार्षिक महोत्सव कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि यह स्कूल प्रदेश के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। इसे सन 1916 में इंदौरा के प्रसिद्ध दानवीर रायबहादुर चौधरी मल्हा सिंह ने भूमि दान कर बनवाया था और 22 फरवरी को उनके जन्मदिन को वार्षिक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार उनका 163वां जन्मदिन मनाया गया। दानवीर राय बहादुर चौधरी मल्हा सिंह का जन्म 22 फरवरी 1855 को इंदौरा में चौधरी सुंदर सिंह के घर हुआ। वह समाजसेवा में बड़ा नाम थे।  इन्होंने जगह जगह सराय भवनए प्याऊए स्कूल आदि बनवाए। मंच संचालन मोहन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक रीता धीमान बतौर मुख्यातिथि सम्मिलित हुईं। परंपरानुसार कार्यक्रम रायबहादुर चौधरी मल्हा सिंह के परिवार से रामेश्वर कटोच की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सबसे पहले स्कूल प्रांगण में स्थापित चौ. मल्हा सिंह की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम् से की गई। इस दौरान स्कूल की पत्रिका सृजन का विमोचन भी विधायक ने किया। कार्यक्रम में अकादमिक, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। वहीं, स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति व मनोरंजन से भरपूर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। लड़कियों ने घूमर नृत्यए लावणी नृत्य, माइकल जैक्सन डांसए हास्य नाटिका व भांगड़ा प्रस्तुत किया। विधायिका रीता धीमान ने राय बहादुर चौधरी मल्हा सिंह के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की बात की। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी सोच बच्चों पर न थोंपे। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को आश्वस्त किया कि विधायक निधि आने पर स्कूल की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रमवार दूर किया जाएगा। वहीं, विधायक रीता धीमान व महंत कालिदास ने क्रमशः 11-11 हजार रुपए व कुलदीप कीपा ने 5100 रुपए की राशि स्कूल के विकास के लिए दी। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष घनश्याम सांबियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजीत पठानिया, डा. रूप लाल, सुधीर कटोच व स्वरूप कटोच और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App