इसरो की सैर करेंगे महिमा-भीम

By: Feb 25th, 2018 12:03 am

गोहर — गोहर उपमंडल के अंतर्गत लगातार तीसरी बार डीएवी पब्लिक स्कूल गोहर ने ई-स्टार एजुकेशन की राज्य स्तरीय जनरल साइंस एंड एप्टीच्यूट परीक्षा में जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस वर्ष दसवीं कक्षा की छात्रा महिमा ठाकुर ने यह स्थान हासिल किया। विषय के प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर को दूसरी बार राज्य स्तरीय बेस्ट को-ऑर्डिनेटर के रूप में सम्मान हासिल हुआ है। इन दोनों को इसरो के वैज्ञानिकों के साथ जल्द ही अपने विचार सांझा करने का मौका मिलेगा। प्रवक्ता भीम सिंह ठाकुर व छात्रा महिमा की इस सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्य व स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App