ऊना में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक वैन

By: Feb 18th, 2018 12:05 am

पथ परिवहन निगम ऊना जल्द ही लेगा एक्शन, यात्रियों का सफर होगा सुहाना

ऊना – हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना जल्द ही आम लोगों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक वैन (टैक्सी) चलाएगा। एचआरटीसी की इन टैक्सियों में सफर करने वाले यात्रियों का सफर और भी आरामदायक और सुहावना बनेगा। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं, आरटीओ आफिस में रजिस्टे्रशन के लिए अप्लाई कर दिया गया है। रजिस्टे्रशन होने के बाद तुरंत ही इन इलेक्ट्रिक वैन को रूटों पर चलाया जाएगा। यही नहीं, इन रूट्स पर चलने वाली इलेक्ट्रिक वैन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है, वहीं, जल्द ही आम जनता की सुविधा के लिए यह इलेक्ट्रिक वैन दौड़ती हुई नजर आएंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के पास दो इलेक्ट्रिक वैन हैं। लंबे समय से ये इलेक्ट्रिक वैन ऊना के रामपुर में स्थित वर्कशॉप में ही खड़ी हुई हैं। हालांकि विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने पर या फिर अन्य औपचारिकताओं के पूरा नहीं होने के चलते इन वैन को न ही रूट मिल पाए और न ही परमिट मिल पाए हैं। लेकिन अब हिमाचल पथ परिवहन निगम को इन इलेक्ट्रिक वैन चलाने के लिए रूट मिल गए हैं। साथ ही आरटीओ आफिस ऊना में परमिट के लिए आवेदन कर दिया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा एक इलेक्ट्रिक वैन ऊना-मैहतपुर रूट पर चलाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App