गेयटी में दूत घटोत्कच का मंचन

By: Feb 17th, 2018 12:05 am

संस्कृत में दिखाई हिडिंबा के पुत्र की कहानी, कलाकारों ने किया दमदार अभिनय

शिमला  – शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित भासाभूमि रंग उत्सव के दूसरे दिन नाटक दूतघटोत्कच का मंचन किया गया। इस क्लासिकल नाटक का निर्देशन भूमि केश्वर सिंह द्वारा किया गया है। नाटक का मंचन संस्कृत भाषा में किया गया। इस नाटक में हिडिंबा पुत्र घटोत्कच की कहानी को दर्शाया गया। नाटक में अभिमन्यु के मरणोपरांत कृष्ण की आज्ञा से हिडिंबा पुत्र घटोत्कच श्री कृष्ण का दूत बनकर कौरव सभा में जाता है और श्री कृष्ण का संदेश सुनाता है एक पुत्र अभिमन्यु के मर जानें से अर्जुन को जो इतना संताप हुआ है तो सौ पुत्रों के मर जानें पर आप को कितना कष्ट होगा, अत आप संपूर्ण सेना युद्ध से विरत कर दें। श्री कृष्ण के इस संदेश का मजाक उड़ाते हुए दुर्योधन, दुश्शासन और शकुनि घटोत्कच की भर्त्सना करते है और राक्षस कुल पर व्यंगपूर्ण वचन कहते है, जिससे घटोत्कच भी कहता है आप लोग तो राक्षसों से भी निकृष्टतर है। राक्षस लाक्षागृह में सोए हुए भाईयों को नहीं जलातें है वे अपनें भावज के सिर पर हाथ नहीं लगातें। राक्षसों को तो स्मरण भी नहीं होगा कि कभी उन्होंने अपनें पुत्र को मारा हो और अंतत घटोत्कच और दुर्योधन आदि के बीच वार्तालाप बढ़तें-बढ़तें युद्ध तक की नौबत आ जाती है, जिसको धृतराष्ट्र शांत करातें है। इस अवसर पर निदेशक भूमिकेश्वर ने बताया कि संपति, संस्कृत नाटकों को खेलना चुनौतीपूर्ण होता है। महाकवि भास द्वारा रचित नाटक दूतघटोत्कचम् शताब्दियों पहले लिखा गया महाभारत के घटोत्कच के प्रसंग पर आधारित है जो कि राक्षसी पुत्र था। इस नाटक में महाकवि भास ने अपने अन्य नाटकों की भांति इसमें भी नाटकीय व्यंग्य की उपस्थापना की है जो अत्यंत ही करूणिक है। इस नाटक में राक्षस की मानवता तथा मानव को राक्षसी प्रवृत्ति में लिप्त होने का चित्रण किया है, जो कि आज भी हमारे समाज में जातीय हिंसा के रूप में परिलक्षित व दिखती भी है जो श्री भारत भार्गव के काव्यानुवाद तथा छऊ नृत्य शैली के माध्यम से साकार किया गया है। इस नाटक में वीर, रौद्र, विभत्स तथा करूण रस का अद्भुत सम्मिलन है। इस नाटक में धृतराष्ट्र की भूमिका अक्षत, गांधारी प्रतिभा जैना सिंह, घटोत्कच राउदरी सिंह, दूर्योधन आकाश शर्मा, दुष्शासन रिजवान खान, जयवर्ध, निखिल पराशर, अभिमन्यू, शकुनि रिंकू कुमारी ने निभाई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App