जवाली का नरेंद्र भागा सबसे तेज

By: Feb 15th, 2018 12:10 am

पालमपुर— प्रदेश कृषि विवि के मैदान में आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली में बुधवार को जिला कांगड़ा की फतेहपुर, इंदौरा, जसवां, जवाली और कांगड़ा तहसीलों के युवा भर्ती के लिए पहुंचे।   इन तहसीलों से कुल 4553 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 3611 ही भर्ती स्थल पर पहुंचे। 1.6 कि.मी की दौड़ में 455 युवा सफल हुए। इसमें से 398 फिजिकल नाप टेस्ट में पास होकर अगले दौर में पहुंचे। सेना भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल रामाकृष्णन ने बताया कि सफल हुए उम्मीदवारों का मेडिकल गुरुवार और शुक्रवार को किया जाएगा। भर्ती स्थल पर ही मेडिकल अधिकारी मेजर एके उपाध्याय द्वारा भर्ती रैली स्थल पर ही दौड़ में सफल हुए प्रतिभागियों का डोप टेस्ट किया गया और सभी उम्मीदवारों में टेस्ट नेगटिव पाया गया। जवाली तहसील के नरेंद्र कुमार पुत्र बलवंत सिंह ने 1.6 किमी की दौड़ चार मिनट 52 सेकेंड में पूरी की और अपने ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त किया। सेना भर्ती अधिकारी के अनुसार यह पालमपुर में आयोजित की जा रही भर्ती रैली का सर्वश्रेष्ठ समय है। दूसरे ग्रुप में जवाली तहसील के ही अरुण कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने चार मिनट 59 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सबसे तेज भागने वाले नरेंद्र कुमार को निदेशक स्टेट्स कर्नल सत्यशील और निदेशक पीएफटी कर्नल रजत चौधरी द्वारा पुरस्कृत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App