जसवां के सवाना में 1920 का एक मीटर

By: Feb 23rd, 2018 12:05 am

धर्मशाला  —उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिला में वर्ष 2018-19 के लिए तहसीलों एवं उप तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न महालों के तहत प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन के नए औसत मूल्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसे लेकर संबंधित तहसील या उपायुक्त कार्यालय में किसी भी प्रकार की आपत्तियां या सुझाव कारणों सहित 23 मार्च, 2018 तक दर्ज करवाई जा सकती हैं।  तहसील जसवां के महाल सवाना के लिए औसत मूल्य 1920 रुपए प्रति वर्ग मीटर रखा गया था, जो वर्ष 2018-19 के लिए 1728 रुपए प्रस्तावित है। वर्ष 2017-18 में तहसील फतेहपुर के महाल वलियारा के लिए औसत मूल्य 2400 रुपए निर्धारित था जो वर्ष 2018-19 के लिए 2000 रुपए प्रस्तावित है। वर्ष 2017-18 में महाल सूरजपुर-सीरत का औसत मूल्य 6827 रुपए, कंद्रोड़ी का 11064 रुपए, शेखपुर का 11064 रुपए, तथा डमटाल-मोहटली का 2060 रुपए पति वर्ग मीटर था, जबकि वर्ष 2018-19 के लिए सूरजपुर-सीरत का 1145, कंद्रोड़ी का 1145 रुपए, शेखपुर का 1145 रुपए तथा डमटाल-मोहटली का औसत मूल्य 1145 रुपए प्रस्तावित है। वर्ष 2018-19 के लिए तहसील मुलथान के लुबाई का औसत मूल्य 320 रुपए, तरमेहर का 607, बडधार का 76, स्वाड खास का 920, रूलिंग का 480, पोलिंग का 10526, कुकड गुंधा का 760, राज गुंधा का 760, कुड धार का 760 रुपए प्रस्तावित है। वर्ष 17-18 में तहसील आलमपुर के महाल बीड का औसत मूल्य 1019 रुपए, जांगल का 1019, साई का 1019, आलमपुर का 852, बघ का 852, बंदाहू खास का 1019, जगरूप् नगर का 852, रेहरू का 102, घार ब्रह्मपुरी का 102, मशवर का 102, सकोह का 102, लियुंडा का 102, हार बालकरूपी का 185, मरेरा का 185, गंदड का 185, बरदम खुरद का 185, गहली का 185, बर्दमकलां का 185 तथा गढ़ का 185 रुपए रखा गया था।आलमपुर के महाल बीड़ का औसत मूल्य प्रस्तावित है। वर्ष 2018-19 के लिए उप तहसील बड़ोह के झराल-बालू गलोआ का औसत मूल्य 2000, झराल-बरयाला का 2000, झराल-गगलू का 2000, दनोआ-बाग सपयाड़ा का 250, सुन्ही-कसेटकड़ का 1054, हार सेकंड-डमटहेड़ का 1054, मंगरेला-जुख्नेहड़ का 500 तथा सदुं-ठंबा का औसत मूल्य 500 रुपए प्रस्तावित हैं।

नगरोटा बगवां में रजियाणा-ठानपुरी के ये रेट

वर्ष 2017-18 में तहसील नगरोटा बगवां के महाल रजियाणा-ठानपुरी का औसत मूल्य 1200 रुपए,, मस्सल-चकबन धांगु, मस्सल-चकबन झरेट, मस्सल टांडा, तथा मस्सल-टिपरी का औसत मूल्य 600 रुपए निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए तहसील नगरोटा बगवां के महाल रजियाणा-ठानपुरी का औसत मूल्य 3600 रुपए, मस्सल-चकबन धांगु का 1200, मस्सल-चकबन झरेट का 1200, मस्सल टांडा का 1200 तथा मस्सल-टिपरी का 12600 रुपए प्रस्तावित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App