डकैत बनने को कड़ी मेहनत

By: Feb 10th, 2018 12:06 am

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत डकैत का लुक पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सुशांत इन दिनों फिल्म सोन चिरैया में काम कर रहे हैं। हाल ही में उनका लुक सामने आया था। इंटरनेट पर इस लुक की काफी चर्चा हुई। सोन चिरैया में उनके इस लुक को देखकर भी यही लगता है कि वह एक बार फिर से पर्दे पर कमाल करने के लिए तैयार हैं। उनका चंबल के डकैत वाला यह लुक काफी शानदार है और इसकी तुलना शोले के गब्बर सिंह से हो रही है। इसके पीछे सुशांत ने भी खूब मेहनत की है। सुशांत इस साल की शुरुआत से ही एक अलग लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं। वह सुबह उठते ही अपना बिस्तर ठीक करते हैं। इसके बाद 15 मिनट वर्कआउट करते हैं, जिसमें कई तरह के कठिन मूवमेंट््स शामिल हैं। वर्कआउट के बाद वह ठंडे पानी से नहाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App