पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

By: Feb 16th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ — जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात तथा वर्षा के आसार हैं, लेकिन पश्चिमोत्तर में मौसम खुश्क रहेगा। सासे तथा मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्र में होने के कारण पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में मौसम खुश्क रहेगा। क्षेत्र में गुरुवार को बादल छाए रहे तथा धूप नहीं होने से मौसम ठंडा रहा। रात के तापमान में कुछ वृद्धि हुई तथा शहर का तापमान नौ डिग्री रहा। हिसार, नारनौल, भिवानी का पारा क्रमशः नौ डिग्री रहा। अंबाला, लुधियाना व पटियाला का पारा दस डिग्री, रोहतक 11डिग्री, श्रीनगर एक डिग्री तथा जम्मू का पारा नौ डिग्री रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App