पांच हजार मीटर की दौड़ में किरण विजेता

By: Feb 23rd, 2018 12:05 am

चंबा —डिग्री कालेज चंबा की 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डिंपल ने पहला, सुधीर कुमार ने दूसरा व नर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में अंजु पहले, उमा दूसरे और रश्मि तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में रिटायर्ड प्रिंसीपल भुवन विज ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। शॉटपुट प्रतियोगिता में किरण कुमार, हरीश और प्रीतम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में राधा ने पहला, संगीता ने दूसरा और बीना ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की शॉटपुट प्रतियोगिता में सारुचिका, अनीता व उमा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कमलेश ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा और सुनील कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की चार सौ मीटर दौड़ में अंजु देवी, रश्मि व उमा ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि भुवन विज ने कहा कि शिक्षा का अर्थ डिग्री प्राप्त करना ही नहीं, अपितु विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। यह तब ही संभव है जब विद्यार्थी खेल व पढ़ाई में सामजस्य स्थापित कर लेंगे। भुवन विज ने प्राध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों की क्षमता को पहचान कर उनका मार्गदर्शन करें।  इससे पहले चंबा कालेज की प्रिंसीपल सुमन बेदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कालेज स्टाफ  के अलावा काफी तादाद में छात्र मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App