पालमपुर में दशमेश डेयरी में लगी आग

By: Feb 23rd, 2018 12:05 am

पालमपुर —राम चौक में गुरुवार दोपहर बाद आग लगने से दशमेश डेयरी में आग से  लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक कहीं किसी की मौत पर गए थे।  पीछे से लोगों ने बाहर सड़क से ही सुनील धीर की डेयरी की  दुकान के अंदर से आग की लपटें निकलती देखीं। इस पर सभी ने एकत्रित होकर आग को बुझाने की कोशिश की, तभी अग्निशमन विभाग को सूचित किया। विभाग के कर्मियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया। आग में अंदर रखा सारा सामान व तीन फ्रिज पूरी तरह जल कर राख हो गए हैं। अभी तक फ्रिज ब्लास्ट होने से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल आग से  लाखों का नुकसान आंका गया है। इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दौरा कर नुकसान का आकलन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App