बिजली बंद

By: Feb 6th, 2018 9:46 pm

कुनिहार— विद्युत उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 400 केवी लाइन, जो कि नालागढ़ से कुनिहार तक आ रही है, उसका तार बिछाने का कार्य 8, 9, 11 व 12 फरवरी तक सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके अंतर्गत 11 केवी देओली फीडर पर आने वाले गांव लोहारा, बडोरी, बावां, जुबला, बनीया, नवोदय, काटल धवाड, कंडला, कामला, शिव गुफा व पुल्हाड़ा इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपमंडल कुनिहार के सहायक अभियंता ई. गौरव ने दी है।

कुनिहार— विद्युत उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 33/11 केवी कुनिहार सब स्टेशन में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण दस फरवरी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक कुनिहार फीडर, देओली फीडर, ममलीग फीडर, एमईएस फीडर, डुमैहर फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपमंडल कुनिहार के सहायक अभियंता ई. गौरव ने  दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App