बिजली बोर्ड के नोटिस से लोग परेशान

By: Feb 25th, 2018 12:05 am

 सुबाथू —छावनी क्षेत्र सुबाथू सहित नजदीक पंचायतों में बिजली बोर्ड के कार्यप्रणाली पर लोगों के बार-बार सवाल उठने के बावजूद सरकार व प्रशासन के अधिकारियों ने चुपी साधी हुई है, जिसके कारण अब लोगों में सरकार व बोर्ड के प्रति रोष भी पनपने लगा है। नया नगर निवासी सुनील  शर्मा न बताया कि  बिजली बोर्ड द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। हाल ही में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि घर के ऊपर से जाने वाली बिजली की तारों को शिफ्ट किया जाए। सुनील ने कहा कि जब वह बिजली संबंधी मामलों की शिकायत करते हैं, तो उन्हें परेशान किया जाना शुरू कर दिया जाता है। बोर्ड का तर्क है कि घर के समीप से तार गुजरने के कारण खतरा बना रहता है, जिसकी वजह से इसे शिफ्ट किए जाने  के लिए कहा जा रहा है। इस बारे में कसौली भाजपा मंडल के महामंत्री विनोद मारवाह ने कहा कि क्षेत्र में कई लोगों को बोर्ड की कार्यप्रणाली पर शिकायतें मिल रही हैं। इस विषय में उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।  नयानगर निवासी सुनील शर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग ने पिछले एक साल में डेंजर वॉयर के चलते कितने लोगों को नोटिस दिया है इसकी सारी जानकारी आरटीआई के तहत ली जाएगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि विद्युत विभाग बाजार में डेंजर वॉयर से निपटने के लिए कितने लोगों को नोटिस दे चका है। बिजली बोर्ड के जेई वेद प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कुनिहार विद्युत स्टेशन से समस्या आने के कारण कट लगा है। वहीं, विभाग दो तीन महीने में सर्व कर लोगों की डेंजर वॉयर से होने वाले नुकसान के चलते नोटिस दिया जाता है। वहीं अधिशाषी अभियंता सोलन सीएस चावला ने कहा कि सुबाथू क्षेत्र की सभी शिकायतों पर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं पर समाधान किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App