बुजुर्ग ने विक्टोरिया पुल से लगाई छलांग

By: Feb 18th, 2018 12:05 am

 मंडी— बीमारी से परेशान चल रहे एक बुजुर्ग ने शनिवार सुबह विक्टोरिया पुल से ब्यास नदी में कूदकर जान दे दी। वृद्ध की पहचान धर्म सिंह (92) पुत्र चूहा राम निवासी स्कूल बाजार के रूप में हुई है। धर्म सिंह का कुछ माह पहले ब्रेन ट्यूमर का आपरेशन हुआ था। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह हर रोज सुबह की सैर करने जाता  था। शनिवार सुबह भी घर से सैर के लिए निकला था। करीब सवा सात बजे वह विक्टोरिया पुल के पास पहुंचा और ब्यास नदी में छलांग लगा दी। इससेआसपास सुबह की सैर कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने धर्म सिंह को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी सदर सुनील कुमार का कहना है कि शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App