भड़याल के कबड्डी खिलाड़ी महेंद्र ठाकुर ने चमकाया नाम

By: Feb 23rd, 2018 12:05 am

नेरचौक — बल्ह घाटी के भड़याल गांव के कबड्डी स्टार महेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ  माही के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सर्विसेज की टीम हरियाणा में राष्ट्रीय स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी है। चैंपियन बनने पर टीम को एक करोड़ रुपए की इनामी राशि पुरस्कार में मिली है। हरियाणा के जींद में 19 से 22 फरवरी तक खेली गई राष्ट्रीय स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में सर्विसेज की टीम ने रेलवे की टीम को पराजित किया। फाइनल मैच में महेंद्र सिंह ने तीन बार सुपर टैकल किया और डिफेंस में आठ प्वाइंट अपनी टीम के लिए प्राप्त किए। बल्ह घाटी के भड़याल गांव में मोहन लाल ठाकुर और चंचला ठाकुर के घर मे जन्मे महेंद्र सिंह ने पांचवीं कक्षा से कबड्डी खेलना शुरू किया और 13 साल की उम्र में स्टेट स्पोर्ट्स होस्टल में इनका चयन हुआ। 2014 में भारतीय सेना में भर्ती हुए महेंद्र सिंह कबड्डी में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल की ओर से चार बार जूनियर वर्ग से और तीन बार सीनियर वर्ग से हिस्सा ले चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App