भांड भरने वाले पशु का प्रजनन न करवाएं

By: Feb 15th, 2018 12:02 am

मेरी 8 महीने की गाभिन कटड़ी भांड भर रही है? दंदी दे रही है। क्या करें?

प्रताप चंद, चौपल

मैं पहले भी पशु हेल्पलाइन में लिख चुका हूं कि अगर कोई भैंस/ गाय दंदी/ भांड देती है तो उसका प्रजनन नहीं करवाना चाहिए। इसका कारण है कि यह रोग आनुवंशिक भी होता है। इसके और भी कारण हैं परंतु एक कारण आनुवंशिक भी है। इसका इलाज संभव है परंतु अगर यह आनुवंशिक है तो इसका कोई इलाज नहीं है। अभी आप अपने पशु को निम्न दवाई दें।

* पेट के कीड़ों की दवाई दें।

* पशु आहार 1-1/2 किलो सुबह व शाम को दें।

खनिज मिश्रण 50 ग्राम ताउम्र दें।

अभी तो आप उपरोक्त ढंग से अपनी कटड़ी की सेवा करें। अगर 10-15 दिन में आपको कोई खास फर्क न लगे तो आप उसे नाड़ी में कैल्शियम चढ़वाएं व इसके साथ उसे रस्सी भी बंधवा लें। आगे से इस बात का ध्यान रखें कि आप इस पशु का प्रजनन न करवाएं। साथ ही अगर इस पशु की कटड़ी होती है तो उसका भी प्रजनन न करवाएं व उसका दूध कृत्रिम ढंग से उतरवाएं।

मेरी गाय का पिछले साल 8-1/2  महीने का गर्भपात हुआ था। अभी गाय 7-1/2 महीने ेकी गाभिन है। क्या करें?

 गुरपाल सिंह, नैना देवी

अभी आप अपने पशु को पेट के कीड़ों की दवाई दें।

* पशु आहार 1-1/2 किलो सुबह व शाम खिलाएं।

* खनिज मिश्रण 50 ग्राम ताउम्र दें।

जब आपके पशु का आठवां महीना खत्म होगा (नौवां महीना शुरू होगा) तब आप उसे प्रोजेस्ट्रोन आईएम तीन दिन लगातार लगवाएं। उसके बाद हफ्ते में एक बार 500 मिग्राम आईएम लगवाएं। जब नौवां महीना खत्म हो जाए तब यह इन्जेक्शन लगवाना छोड़ दें। साथ ही आठवां महीना खत्म होने पर उसे  पशुआहार बंद कर दें व दलिया  सुबह-शाम खिलाएं।

खनिज मिश्रण 50 मिग्राम प्रतिदिन दें।

साथ ही उसे हरा घास (कुतरा कर) व सूखा घास खिलाएं। सुबह व शाम एक घंटा अपने पशु को घुमाएं/ सैर करवाएं।

प्रसूति से 15 दिन पहले उसे बाकी पशुओं से अलग अकेले बांधे।

डा. मुकुल कायस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय पशु चिकित्सालय पद्धर(मंडी)

फोनः 94181-61948

नोट : हेल्पलाइन में दिए  गए उत्तर मात्र सलाह हैं।

Email: mukul_kaistha@yahoo.co.in


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App