महिलाओं की रैंप पर कैटवॉक

By: Feb 25th, 2018 12:09 am

सोलन —‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ‘मिसेज हिमाचल’ के लिए माल रोड सोलन स्थित होटल पैरागॉन में ऑडिशन लिए गए। इस दौरान जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भाग लिया। ऑडिशन में सात महिलाआें ने भाग लिया। निणार्यक मंडल में शामिल मंजु भारद्वाज ने कहा कि मीडिया गुप द्वारा यह बेहतरीन पहल की गई है। प्रत्येक वर्ग की महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में महिलाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप द्वारा बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से ऐसी महिलाओं को भी सशक्त मंच मिल रहा है जो घरेलू कार्यों से बाहर नहीं निकल पाती हैं। अपने हुनर को दुनिया के समक्ष पेश किए जाने का यह बेहतरीन माध्यम है। निर्णायक मंडल की सदस्य मल्लिका कंवर का कहना है कि यह  दूसरा मौका है जब ‘मिसेज हिमाचल’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली महिलाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलता है। ‘मिसेज हिमाचल’  में प्रत्येक आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकती हैं। यह काफी हर्ष की बात है कि इस मंच से निकली महिलाएं आज देश व विदेशों में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।  प्रदेश की महिलाएं काफी अधिक प्रतिभाशाली हैं तथा अपनी प्रतिभा को दिखाने का इससे बेहतर मंच नहीं हो सकता है। ऑडिशन के दौरान  महिलाओं ने रैंप पर कैटवाक भी की, जबकि दूसरे राउंड में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों से सवाल भी पूछे गए। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए इसी प्रकार मीनू, रीना, शिखा, कंचन, लीना, संगीता व सुनीता ने भी दिव्य हिमाचल द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App